Nature Nature

राजस्थान भाजपा ST मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पढ़े विस्तृत खबर

Nature

समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026 जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नेताओं की नियुक्ति की जानकारी साझा की।

घोषणा के अनुसार, दौसा के केदार मल मीणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रंगलाल मीणा को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, 19 प्रदेश प्रवक्ता और 22 प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 5 नेताओं को स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी, तथा प्रदेश IT संयोजक और सह संयोजक के पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की गई है।

इस नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    समाचार गढ़। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव की एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण…

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    समाचार गढ़। भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) मंगलवार, 15 जुलाई से लागू हो गया है। इस समझौते के लागू होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights