Nature Nature

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

Nature

समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत राज विभाग से मिली वार्ड आरक्षण से संबंधित जानकारी का आयोग ने परीक्षण शुरू कर दिया है। ऐसे में इसी सप्ताह पंचायत चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।

आयोग की तैयारियों के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए मतदान चार चरणों में कराया जा सकता है। प्रदेश में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 1 लाख 54 हजार 640 पदों पर चुनाव होना है।

1,40,237 वार्ड सदस्यों और 14,403 सरपंचों का चुनाव

प्रदेश में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 1 लाख 40 हजार 237 वार्ड सदस्यों और 14 हजार 403 सरपंचों का चुनाव होना है।

इनमें जिला परिषद के 1,403 वार्ड सदस्य प्रदेश की 41 जिला परिषदों के जिला प्रमुखों का चुनाव करेंगे। वहीं पंचायत समितियों के 8,245 वार्ड सदस्य 457 प्रधानों के चुनाव में भूमिका निभाएंगे।

आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। अब चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में काम चल रहा है।

पंचायत राज संस्थाओं में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए

पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। इसके चलते पंचायत राज संस्थाओं में महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या 50 फीसदी से अधिक हो जाती है।

2019 और 2026 के पदों में कितना बदलाव?

पंचायती राज संस्थाओं के पदों की संख्या में 2019 की तुलना में 2026 में बदलाव हुआ है।

संस्था पद 2019 2026
जिला परिषद जिला प्रमुख 33 41
जिला परिषद सदस्य 1,014 1,403
पंचायत समिति प्रधान 352 457
पंचायत समिति सदस्य 6,995 8,245
ग्राम पंचायत सरपंच 11,320 14,403
वार्ड पंच 1,09,228 1,30,589

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में EVM का इस्तेमाल

चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए मतदान की व्यवस्था भी तय की जा रही है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।

वहीं, ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों और सरपंचों का चुनाव मतपत्रों के जरिए कराया जाएगा।

पंचायत समिति के 8,245 वार्ड सदस्यों के चुनाव के बाद 457 प्रधानों का चुनाव होगा। इसी तरह जिला परिषद के 1,403 वार्ड सदस्यों के चुनाव के बाद 41 जिला प्रमुखों का चुनाव होगा।

ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बीच अब पंचायत चुनाव के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है। आयोग की योजना के मुताबिक मतदान चार चरणों में कराया जा सकता है।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights