Nature Nature

राजस्थान पंचायत चुनाव: OBC आयोग की रिपोर्ट में देरी, सरकार कोर्ट से मांगेगी अतिरिक्त समय

Nature

समाचार गढ़ 8 मार्च 2026। राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभी तक OBC प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। ऐसे में राज्य सरकार कोर्ट से अतिरिक्त समय मांग सकती है।

दरअसल, इस महीने भी रिपोर्ट तैयार होने की संभावना नहीं है, जिसके कारण पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में और देरी हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनावों को 15 अप्रैल तक पूरा कराने की समय-सीमा तय कर रखी है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए निर्धारित समय में चुनाव होना मुश्किल माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार हाईकोर्ट में एक अंतरिम प्रार्थना-पत्र दाखिल कर अपनी मजबूरी जाहिर कर सकती है। इसके साथ ही सरकार चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय और कोर्ट से मार्गदर्शन भी मांग सकती है।

इधर OBC प्रतिनिधित्व आयोग भी अपने कार्यकाल को बढ़ाने के लिए सरकार को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है। पहले जारी आदेशों में यह स्पष्ट किया गया था कि रिपोर्ट तैयार नहीं होने तक आयोग अपना काम जारी रखेगा।

गौरतलब है कि पिछले साल 9 मई को OBC प्रतिनिधित्व आयोग का गठन किया गया था। आयोग को अब तक दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights