Nature Nature

विशिष्ट गुणों के कारण ख्यातनाम रही है, राजस्थानी संस्कृति– डाॅ स्वामी, राजस्थान स्थापना दिवस मनाया

Nature

समाचार गढ़, 30 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से आयोजित समारोह में “विरासत और संस्कृति का पर्व : राजस्थान दिवस” विषय पर बोलते हुए राजस्थानी भाषा के साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति समूचे विश्व को अपने विशिष्ट गुणों के कारण आकर्षित करती है। इस संस्कृति ने हमें, साहित्य, संगीत, मान्यताओं, मर्यादाओं, शिल्प, कला, रीति रिवाज, लोक वैविध्य और भाषा के रूप में अनोमल धरोहर सौंपी है। हमें सारी चेष्टा लगाकर अपनी विरासत के क्षय को रोकना चाहिए।


समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ० स्वामी ने कहा कि हमने अब तक जो मूल्य, संस्कार आदि संजोए है, वे हमारी संस्कृति के भौतिक और अभौतिक दोनों स्वरूपों को अभिव्यक्त करते हैं। उन्होंने इस बात पर अधिक जोर दिया कि संस्कृति की रक्षा के लिए राजस्थानी भाषा की संरक्षा जरूरी है, अन्यथा राजस्थानी संस्कृति अपना मूल स्वरूप खो देगी। उन्होंने प्रकृति, विकृति और संस्कृति के रूपों को समझाया।


मुख्य वक्ता इतिहास के प्रोफेसर डाॅ सुरेन्द्र डी सोनी ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति को इसके इतिहास के पृष्ठों पर खोजना होगा। आज वक्त आ गया है इतिहास की पुनर्व्याख्या करने का। हमारे सांस्कृतिक इतिहास के बहुत सारे पक्ष अविवेचित पड़े हैं। हमारी विरासत के वे नायक जो विस्मृत है, अब उनकी चितार जरूरी है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विषय प्रवर्तन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण योगी ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति देश-विदेश में विख्यात है, इसके सभी समृद्ध विषयों से पूरे विश्व को अवगत कराने की आवश्यकता है।


डिंगल प्रख्यात साहित्यकार विशिष्ट वक्ता गिरधरदान रतनूं ने कहा कि राजस्थानी संस्कृति के सात मूलाधार हैं। डिंगळ के कवियों ने जो कुछ लिखा है, वह इस धरति के सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों को विवेचित करने वाला है। उन्होंने कई मार्मिक उदाहरणों से अपने कथन को समझाया।


विशिष्ट अतिथि उपखंडाधिकारी उमा मित्तल ने कहा कि राजस्थान अपनी संस्कृति के कारण ही सर्वत्र शोभायमान है। राजस्थान सरकार ने आदेशित किया है कि अब से राजस्थान दिवस को चेत्र प्रतिपदा के दिन मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति समष्टि के तत्त्वों पर आधारित है।


विषय का समाहार करते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि राजस्थान की धरती अनूठी है। इसी धरती पर प्रथम वेद के रूप में ऋग्वेद की रचना हुई। हमारे घरों में यज्ञ के संक्षिप्त रूप को स्त्रियां आज भी बचाए हुए है। संस्कृति दुश्मन विकृति होती है, उससे बचना चाहिए।

प्रारम्भ में संस्था मंत्री रवि पुरोहित ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। सुश्री मनसा सोनी ने काव्यपाठ किया तथा सरोज शर्मा ने विचार व्यक्त किए। समारोह का सुंदर संयोजन कवयित्री भगवती शर्मा मनु ने किया। समारोह में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, शिक्षाविद रजनीश कुमार, राजेन्द्र स्वामी, पार्षद सोहनलाल ओझा, सत्यनारायण भोजक, रवि पुरोहित, शिक्षाविद राजीव श्रीवास्तव, भँवर भोजक, विजय महर्षि, सुशील सेरडिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2021 की अधिकारी शैलजा पाण्डे ने गुरुवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इसके…

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    समाचार गढ़, बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी निशांत जैन ने गुरुवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाला। जैन इससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर को 9 घंटे तक बनाया बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

    पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर को 9 घंटे तक बनाया बंधक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

    शेयर बाजार में आज अमंगल, ट्रंप के संबोधन के बाद शेयर बाजार लुढ़का, एशियाई बाजारों में बिकवाली

    शेयर बाजार में आज अमंगल, ट्रंप के संबोधन के बाद शेयर बाजार लुढ़का, एशियाई बाजारों में  बिकवाली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights