Nature Nature

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

Nature

समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडी (MDMA) ड्रग बनाने की पहली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि बिजौलिया क्षेत्र के चंपापुर गांव में पहाड़ियों और जंगलों के बीच संचालित इस अवैध फैक्ट्री पर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मौके से मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी वीरेंद्र सिंह (51), नीमच निवासी बहादुर सिंह (43) तथा भीलवाड़ा जिले के भोपतपुरा निवासी बबलू बंजारा (30) को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का मास्टरमाइंड वीरेंद्र सिंह है, जो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। आरोपियों ने स्थानीय व्यक्ति की मदद से एक मकान मात्र 7 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया था। फैक्ट्री की निगरानी और देखभाल के लिए बबलू बंजारा को एक लाख रुपये प्रतिमाह देने का समझौता किया गया था।

पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह से यहां ड्रग निर्माण के लिए आवश्यक रासायनिक पदार्थ एकत्र किए जा रहे थे। सोमवार को बड़े स्तर पर मिक्सिंग की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 36 किलोग्राम एमडीएमए, 155 लीटर रासायनिक मिश्रण, 30 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड तथा 8.50 किलोग्राम कास्टिक सोडा बरामद किया। जांच में पता चला कि ड्रग निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में थी और तैयार माल को मध्यप्रदेश के जरिए देशभर में सप्लाई करने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद 36 किलो एमडी ड्रग की कीमत करीब 36 करोड़ रुपये है, जबकि छोटे पैकेटों में खुदरा बिक्री के बाद इसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं तथा रसायनों की आपूर्ति कहां से की गई थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार समाचार गढ़ नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से…

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। संस्कृति युवा संस्था द्वारा व्यवसायी संतोष कुमार पारख को हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी में राजस्थान गौरव अवार्ड 2026 दिया जाएगा। विदित रहें पारख को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद निर्णायक मोड़ पर शेयर बाजार, अगले हफ्ते निफ्टी के 23,600 स्तर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

    लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद निर्णायक मोड़ पर शेयर बाजार, अगले हफ्ते निफ्टी के 23,600 स्तर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर

    देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़ से 5 की मौत, असम में 24 घंटे में 14 ने गंवाई जान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    देशभर में मानसून का कहर: गुजरात में बाढ़ से 5 की मौत, असम में 24 घंटे में 14 ने गंवाई जान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    बिग ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    बिग ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    बिग ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

    बिग ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights