Nature Nature

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, हुआ भव्य समापन, पढ़े पूरी ख़बर

Nature


समाचार-गढ़, 22 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 की श्रीडूंगरगढ़ की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज 22 अगस्त को भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ और विधिवत रूप से प्रतियोगिता का समापन हुआ। रामचन्द्र जाट विकास अधिकारी पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह श्रीमती रूपादेवी मोहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मंगलाराम गोदारा पूर्व विधायक मंचस्थ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजवीर सिंह कड़वासरा तहसीलदार श्री डूंगरगढ़, श्री ईश्वरराम गरुआ, ACBEO प्रथम , भामाशाह , समाजसेवी और सरपंच प्रतिनिधि समंदसर इमीलाल गोदारा , भामाशाह उपसरपंच मोमासर जुगराज संचेती, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, सरपंच यूनियन अध्यक्ष लक्ष्मण राम जाखड़, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्र सिंह जी पुनिया मंचस्थ रहे। मंचस्थ अतिथियों ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ और शारदे छात्रावास रुपादेवी मोहता विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मंगलाराम गोदारा पूर्व विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और साथ ही जिला स्तर पर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन में लगे समस्त शारीरिक शिक्षको और शिक्षकों का आभार प्रकट किया। साथ ही मंगलाराम गोदारा ने प्रधान पं स श्री डूंगरगढ़ की ओर से खेलो में भाग लेने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत को 20,000 रुपए की राशि खेल सामग्री के क्रय हेतु प्रदान करने की घोषणा की, साथ ही प्रत्येक खेल में ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 50 हज़ार रुपए खेल मैदान निर्माण हेतु देने की घोषणा की। श्री ईश्वर राम गरुआ द्वारा स्वागत उद्बोधन और प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समाजसेवी , सफल उद्यमी ईमीलाल गोदारा,सरपंच प्रतिनिधि समंदसर द्वारा की गई जिसमे 6 दिन की अवधि में खिलाड़ियों, टीम प्रभारी व स्पोर्ट्स ऑफिशियल्स सहित करीबन 25000 लोगों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई।
मोमासर सरपंच सरिता देवी संचेती और उपसरपंच जुगराज जी संचेती के सौजन्य से सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित की गई साथ ही समस्त कार्मिकों को और व्यवस्थार्थ लगे विद्यार्थियों को भी स्मृति प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया द्वारा दुलचासर में आयोजित फुटबॉल के मुकाबलों में शामिल समस्त टीमों के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज अवतरण के साथ खेलों के समापन की घोषणा तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने की।इस अवसर पर क्षेत्र विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच गण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights