Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के युवा रजनीश सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने आरजीपीआरएस राजस्थान के स्टेट कॉर्डिनेटर

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के युवा रजनीश सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने आरजीपीआरएस राजस्थान के स्टेट कॉर्डिनेटर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) राजस्थान में श्रीडूंगरगढ़ के युवा नेता रजनीश सैनी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने रजनीश सैनी को आरजीपीआरएस का स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति दो वर्षों अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। सैनी की इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है।
क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रजनीश सैनी संगठन की आचार संहिता का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जमीनी स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सैनी पूर्ण समर्पण, ईमानदारी एवं रचनात्मक सोच के साथ संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
रजनीश सैनी की नियुक्ति पर विक्रमसिंह राठौड़, मूलचंद स्वामी, प्रकाश दुसाद सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights