Nature Nature

क्रीमीलेयर वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में रैली, बाजार रहा खुला, ग्राहक नहीं, पुलिस प्रशासन रहा सतर्क

Nature

समाचार गढ़, 21 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर वर्गीकरण के निर्णय के विरोध में आज बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। इस आह्वान के बाद प्रदेश भर की पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड पर नजर आई। श्रीडूंगरगढ़ में बाजार खुले रहे, लेकिन दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। श्रीडूंगरगढ़ में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों ने सरदारशहर रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन से सुबह करीब 11 बजे एक रैली की शुरुआत की। यह रैली नारे लगाते हुए गौरव पथ रोड, जीव जतन पालिका, बस स्टेण्ड, घूमचक्कर होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंची, जहाँ उन्होंने उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी मौजूद रहे। रैली के दौरान आरक्षण में हो रही छेड़छाड़ के विरोध में आवाज उठाई गई और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू नहीं करने की मांग की गई। रैली के दौरान बड़ी संख्या में क्यूआरटी कमांडो सहित पुलिस बल अलर्ट मोड पर नजर आया। रैली के दौरान बस स्टैंड पर कुछ युवाओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए रैली को एक तख्ती बोर्ड दिखाया जिस लिखा था ” देश संविधान से चलता है और इसका पालन करवाने के लिए सर्वोच्च संस्था सुप्रीम कोर्ट है, बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

रैली के दौरान बस स्टैंड पर कुछ युवाओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए दिखाई तख्ती।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights