Nature Nature

पढें सोमवार दोपहर की खास खबरें जो जानना है जरूरी

Nature

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ का होगा प्रभाव, किसानों के लिए अलर्ट
समाचार गढ़ 16 फरवरी 2026। राज्य में आगामी 24 घंटों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 17 फरवरी को दोपहर बाद कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से किसानों के लिए सलाह देते हुए पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करने की बात कही। वहीं कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के भी समुचित उपाय करें।

कल सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
समाचार गढ़ 16 फरवरी 2026। फाल्गुन अमावस्या पर 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण होगा परंतु यह भारत में नहीं दिखेगा। जिससे सूर्य ग्रहण का सूतक भी नहीं रहेगा।

ढाणी में दबिश देकर एमडी बनाने का कैमिकल पकड़ा
समाचार गढ़ 16 फरवरी 2026। बाड़मेर डीएसटी टीम और पुलिस ने देर रात को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ढाणी में दबिश देकर एमडी बनाने का कैमिकल पकड़ा। पुलिस ने धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के सरहद खरड़ में कार्रवाई की, जहां सोहनलाल की ढाणी में 186 किला कैमिकल पकड़ा गया। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशानुसार कार्यवाई की गई और कार्रवाई के दौरान ढाणी में कोई नहीं था। पुलिस सोहनलाल सुरेन्द्र कुमार सहित तीन को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।

सोना चांदी के भाव टूटे, हुए सस्ते
समाचार गढ़ 16 फरवरी 2026। जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी की ओर से चांदी सोने का आज का भाव जारी किया गया है। जिसमें चांदी 4000 रू सस्ती रही, सोना 1100 रू सस्ता रहा है। आज सराफा बाजार में चांदी 249,000 रू प्रति किलो, शुद्ध सोना आज 158,600 रू प्रति दस ग्राम रहा, जेवरात सोना 148,300 रू प्रति दस ग्राम रहा।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights