Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 77वें स्वाधीनता दिवस पर हुए कार्यक्रमों की पढ़े खबर, देखें विशेष फोटो

Nature

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 महर्षि दयानंद छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने झण्डारोहण किया। समारोह में जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, सामाजिक कार्यकर्ता माणकचंद मूंधड़ा, रामचन्द्र गिला, शंकरलाल कड़वासरा, भंवरलाल जाखड़, भगवानाराम महिया, भंवरलाल गोदारा, हरिराम पुनियाँ आदि मंचासीन रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए छात्रों एवं युवाओं से आह्वान किया कि आजादी के आन्दोलन में योगदान देने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज विकास में अपना योगदान दें। कानाराम तरड़ ने कहा कि युवा अपनी शक्ति का उपयोग शिक्षा एवं सामाजिक सुधारों में करें। कार्यक्रम में बनवारीलाल, नारायणराम सहित छात्रावास के सभी छात्रों की सहभागिता रही एवं छात्रावास में मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ, मुकेश चौधरी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया सम्मानित होते हुए।

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू आज मोमासर बास स्थित अम्बेडकर भवन पहुंचे। यहाँ वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भादू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी से परिचय किया। इससे पूर्व मूलाराम भादू व एडवोकेट पुखराज तेजी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भादू ने इस दौरान कांग्रेस सरकार की जन जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर समाज के लोगों को लाभ लेने की बात कही। इस मौके पर पार्षद प्रकाश चंद मलघट, अनिल मलघट, विष्णु मलघट, एडवोकेट पुखराज तेजी, कान्तिलाल चांवरिया, पूर्व पार्षद कालूराम मलघट, नेमीचंद तेजी, शंकर जावा, अनिल कंडारा, अमित कंडारा, रूपचंद मलघट, नोरतमल मलघट, अनिल गुजराती, महिलाएं साबू देवी, शांति देवी अनेक जन मौजूद रहे।

RCC में धूम धाम से हुआ ध्वजारोहण, लहराया तिरंगा
समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए प्रचलित राजस्थान कॉम्पिटिशन क्लासेज में स्वत्रंता दिवश धूम धाम से बनाया गया। ध्वजारोहण पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्था के विद्यार्थियों द्वारा रंगोलिया बनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, सहीराम, गोपाल सुथार, विनोदगिरी गुसाईं सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। साथ ही क्लासेज से हीरपुरी गुसाई, पवन बाना, मोहम्मद याकूब, मनोज नाई, अल्ताफ सिलावट और संस्था के निदेशक रमजान रंगरेज उपस्थित रहे। संस्था के शिक्षकों ने आज़ादी के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया व संस्था निदेशक ने सभी क्षेत्रवासियो को आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस, हुलासमल सिखवाल ने किया ध्वजारोहण।
व्याख्याता का हुआ सम्मान, दी गई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। आजादी का अमृत महोत्सव 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आज सुबह 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ की हृदय स्थली श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा श्रीडूंगरगढ़ की धरोहर महावीर कीर्ति स्तम्भ ( घूम चक्कर ) पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया के द्वारा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभा के सह मंत्री हरीश डागा व कार्यकारिणी सदस्य भंवरलाल दुगड़, के.एल जैन व तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा व मंत्री दीपक सेठिया अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे तिरंगा फहराने के बाद माँ भारती को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समाचार-गढ़। ग्राम पंचायत धनेरु में सरपंच मोहन स्वामी, रामलाल जोशी, बन्ने सिंह, सत्यनाथ, चांदराम भोपा सहित अनेक जनों ने ध्वजारोहण किया।

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधायक लोक सेवा केन्द्र में ध्वजारोहण किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई , मौजूद रहे:- माकपा नेता रामेश्वर लाल बाहेती, तिलोक चंद नायक, कमल करवा, प्रकाश गोदारा, गणेश मीणा, उस्मान, सुभाष तावनिया ,कैलाश महिया, हरी शिखवाल, शिव करवा, एसएफआई तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, मोहमद ताहिर , जगदीश नाई, चुनीलाल टाडा , अमित करवा, बजरंग मूंधड़ा, उत्तम दर्जी, गोरधन बाहेती दीपक आदि मौजूद रहें ।

  • Related Posts

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। वॉशिंगटन: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की एक गलत जानकारी ने अमेरिका और चीन को संभावित सैन्य टकराव के बेहद करीब पहुंचा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक,…

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    AI Intelligence Error: AI की एक गलती से अमेरिका-चीन में छिड़ सकती थी जंग! चीनी जहाज पर कार्रवाई की हो गई थी तैयारी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    Trump Media Action: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा एक्शन, कई संस्थानों को व्हाइट हाउस से किया बैन; जानें क्या है पूरा मामला

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    China-US Tariff: 100% टैरिफ के बीच चीन का अमेरिका को जवाब, कहा- रूस से सामान्य व्यापार में तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Pakistan Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 16 की मौत; 5 पुलिसकर्मी भी शामिल

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!

    Rajasthan Nikay Chunav: बीकानेर में बदला सियासी गणित, नवरत्न डागा के हटते ही कांग्रेस की मेयर की राह साफ!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights