Nature Nature

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026।

बजट प्रतिक्रिया
राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।
राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी की स्थापना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान तथा 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने की घोषणा आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक जिले में व्यावसायिक शिक्षा विद्यालय, टेक्नोहब, एआई लैब एवं डिजिटल पहल प्रदेश के युवाओं को नई दिशा देंगे।
शिक्षा, पर्यटन, किसान कल्याण एवं सुशासन से जुड़े प्रावधानों को प्रदेश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
रामगोपाल सुथार
अध्यक्ष – श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार

राजस्थान सरकार के द्वारा आज पेश किया गया राज्य बजट 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। पर्ची से चलने वाली सरकार अब AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलेगी, पूरे बजट में धरातल के कार्यों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, वित्त मंत्री दीया कुमारी जी ने AI ओर व्हाट्सएप ग्रुप पर विशेष ध्यान दिया है। खास तौर से इस बजट में हमारे कस्बे श्री डूंगरगढ़ का कहीं भी जिक्र तक नहीं होना बेहद निराश करने वाला है क्षेत्र वासियों को इस बजट से बड़ी उम्मीद में थी।
ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल, हाइवे बायपास रोड, पेयजल के लिए नई टंकी, ट्यूबवेल, RTO ऑफिस घोषित नहीं किया गया है साथ ही किसानों के लिए कहीं भी ₹1 की घोषणा नहीं की गई है।
बस स्टैंड और बिदासर रोड रेलवे ओवरब्रिज की पिछले बजट में भी घोषणा हुई थी लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी कहीं भी एक ईंट तक नहीं लगी है। यह हमारे कस्बे और हमारे यहां के नागरिकों के प्रति सरकार की घोर उदासीनता है।
कुल मिलाकर यह बजट बिल्कुल नगण्य है, क्षेत्र के लिए बहुत ही घटिया रहा है,
सरकार ओर उसके नुमाइंदों के द्वारा क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर पानी फेर दिया गया है।

विमल भाटी
कांग्रेस नेता, श्रीडूंगरगढ़

राज्य बजट में श्रीडूंगरगढ़ की उम्मीदों पर पानी फेरने जैसा काम हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र ने हमेशा अपने लिए बजट में विकास की उम्मीद देखी लेकिन उसे एक बार फिर से ‘ठेंगा’ दिखा दिया गया है। यह बजट विकास का नहीं, किसान विरोधी और हमारे क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की अनदेखी वाला बजट पेश किया है।
हाईवे पर होने वाले हादसों में घायलों के तुरंत इलाज के लिए एक ट्रॉमा सेंटर तक की घोषणा न करना यह दर्शाता है कि सरकार को श्रीडूंगरगढ़ के लोगों की जान की परवाह नहीं है।
राहत की उम्मीद लगाए बैठे मध्यम वर्ग और गरीबों के साथ धोखा सा हुआ है।
बजट से पूर्ण रूप से हमारे क्षेत्र के निवासियों को निराशा उत्पन्न हुई है।

सुभाष सिद्ध बाना श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर
युवा सामाजिक कार्यकर्ता

Related Posts

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

1- अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त, मामला दर्ज। समाचार गढ़। अवैध रूप से गैस टंकी भरते हुए 38 सिलेण्डर जब्त कर रसद विभाग द्वारा आरोपी…

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान समाचार गढ 28 मार्च 2026। मध्य-पूर्व में चल रहे Iran–Israel conflict के असर अब राजस्थान में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights