Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से आज की अपराध खबरें एक साथ पढ़े

Nature

लड़ाई झगड़ा किया, तीन गिरफ्तार
समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। उपखण्ड के सेरूणा थाने लड़ाई झगड़ा करने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। एएसआई चौनदान ने 23 अगस्त की दोहपर आपस में लड़ाई झगड़ा करते हुए गोपालसर निवासी सरजीत बावरी, दिलीप बावरी व पेमाराम बावरी को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है।

बच्चों व अध्यापकों के शिक्षण में डाला व्यवधान, एक गिरफ्तार, डेक जब्त
समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आरएनसी की कार्रवाई करते हुए एक जनें को पकड़ लिया। हैड कांस्टेबल हवासिंह ने 23 अगस्त की दोपहर गश्त के दौरान सरदारशहर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने एक ट्रेक्टर ड्राईवर तेज आवाज में गाने बजाने के आरोप में पकड़ लिया व उसके पास से डेक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने स्कूली बच्चों व अध्यापकों के शिक्षण में व्यवधान पैदा करने के आरोप में पुदंलसर निवासी 35 वर्षीय रामनिवास जाट को पकड़ा है।

मोटरसाईकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। सेरूणा थाने में मोटरसाईकल का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित 50 वर्षीय रामलाल जाट निवासी प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़ ने सेरूणा थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 22 अगस्त की सुबह उसने मोटरसाइकिल खेत के पास हाइवे की ओर खड़ी करके अंदर चला गया और करीब ढाई घंटे बाद लौट कर आया तो बाइक वहां नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मारपीट व जातिसूचक गालियां दी, दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज
समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। दुकानदार द्वारा पीटने व गांलिया देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव धनेरू निवासी 21 वर्षीय भगवानाराम पुत्र सेवाराम मेघवाल ने इसी गांव के निवासी रामवतार व हरिशंकर के खिलाफ मारपीट करने व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह 14 अगस्त की शाम 6 बजे वह सुभाष के साथ मोटरसाइकिल पर अपने खेत लौट रहा था और रास्ते में रामवतार की परचून की दुकान पर सामान लेने रूके। दुकानदार ने नीचे नहीं उतरे जाने की बात कह कर गालियां दी व गाली देने से मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने मामाला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ विकी नागपाल को सौंप गई है।

जमीन पर कब्जा करने व सामान चोरी का आरोप, मामला दर्ज
समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश व कृषि का सामान चोरी करने के आरोप का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। 58 वर्षीय रंजनादेवी पत्नी दिवंगत अशोक कुमार सिखवाल निवासी बिग्गा बास हाल निवासी कोलकाता ने अपनी जेठानी दमंयतीदेवी सिखवाल, जेठूते प्रदीप सिखवाल व उसकी पत्नी प्रतिष्ठा सिखवाल, अभिजीत सिखवाल सहित एक काश्ताकर अन्नानाथ के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने व कृषि सामान चोरी करने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह कलकत्ता में रहती है और श्रीडूंगरगढ़ में उसकी व्यक्तिगत व संयुक्त संपतियां है। 2022 में एक पारिवारिक समझौता हुआ जिसके तहत परिवार ने जमीन का बंटवारा कर लिया गया। जुलाई 2023 में मुझे सूचना मिली की मेरे हिस्से की जमीन पर किसी ने काश्त कर ली है। उसने बताया कि कल ही मैं गांव पहुंची और काश्तकार अन्नानाथ से पूछने पर जानकारी मिली कि अभिजीत सिखवाल ने ये खेत काश्त करने के लिए उसे दिया है। इसमें ये सभी आरोपी शामिल है तथा आरोपियों ने मेरी एक अन्य भूमि पर भी कब्जा किया है जिस पर कलकत्ता हाईकोर्ट का स्टे भी लगा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights