Nature Nature

राजीनामा से इंकार करना पड़ा भारी, युवक ने युवती से की मारपीट

Nature

समाचार गढ़, 17 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मोमासर बास इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर रास्ता रोककर मारपीट करने और बेइज्जती करने का आरोप लगाया है। अदालत में दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।

पीड़िता गुड्डी पुत्री स्व. शिवसिंह ने अदालत में बताया कि 16 जून की सुबह वह अपनी बहन अन्नीकंवर के साथ खेतों में बकरियां चरा रहे भाइयों के लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में करीब एक किलोमीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी मदनसिंह पुत्र हीरसिंह निवासी मोमासर बास ने उन्हें रोक लिया।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उस पर कमल नाई से जुड़े मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उस पर मुक्कों व थप्पड़ों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, कपड़े फाड़कर और बाल पकड़कर उसकी बेइज्जती भी की।

शोर मचाने पर उसकी बहन और भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अदालत का दरवाजा खटखटाया और अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के…

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights