Nature Nature

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया, स्कूल मुख्यद्वार का लोकार्पण एवं भामाशाह का सम्मान

Nature

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया,स्कूल मुख्यद्वार का लोकार्पण एवं भामाशाह का सम्मान
ग्राम बिग्गा में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह में ध्वजारोहण ग्राम पंचायत प्रशासक जसवीर सारण एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक जसवीर सारण, लक्ष्मीनारायण सेवग,जीडी तावणिया,सुरेन्द्र सारण थे।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवम परेड कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच का संचालन व्याख्याता लिछमणदास स्वामी ने किया।नेहरू युवा मंडल द्वारा 10 वीं 12 वीं में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
इसीप्रकार ग्राम बिग्गा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन में भी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण ग्राम प्रशासक जसवीर सारण एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया,जसनाथ आश्रम महंत प्रेमनाथ परमहंस ने किया।इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर भामाशाह किशनाराम दानोदिया सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी एवं वार्डपंच द्वारा धर्मपत्नी स्व. तीजा देवी की पुण्य स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण ग्राम प्रशासक जसवीर सारण,पीईओ एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया, जसनाथ आश्रम महंत प्रेमनाथ परमहंस ने फीता काटकर किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीईओ बिग्गा,ग्राम प्रशासक द्वारा भामाशाह किशनाराम दानोदिया का प्रशस्तिपत्र,साफा,शॉल द्वारा सम्मान किया गया।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मुनेशकुमार मीणा, रामदयाल पटवारी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीशप्रसाद मेघवाल,किशनाराम दानोदिया,रेलवे गैंग जमादार मनीराम,ओमप्रकाश रोलन,जगदीशप्रसाद तावणिया, मंगलचंद,भागीरथ दानोदिया,जगदीशप्रसाद सोडा,अमरचंद, पवनकुमार लुहार,कृषि पर्यवेक्षक राजूराम मेघवाल, बहुजन समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश कॉर्डिनेटर चम्पालाल तुनगारिया,गिरधारी बावरी,रामेश्वरलाल नायक,बाबूलाल भाटी,मालाराम सारण,अब्दुल गफार,लालचन्द तावणिया,किशन दर्जी, दिनेश दर्जी,घनश्याम शर्मा,रणजीत सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका विनोदकुमारी, बजरंगलाल प्रजापत,जगदीशप्रसाद दानोदिया ने किया।संस्था प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

राप्रावि रेलवे स्टेशन, बिग्गा में भामाशाह किशनाराम दानोदिया का प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान
ग्राम बिग्गा के राप्रावि रेलवे स्टेशन, बिग्गा में नव निर्मित मुख्य द्वार का फीता काटकर लोकार्पण
राप्रावि रेलवे स्टेशन, बिग्गा में झंडारोहण करते मुख्य अतिथि
  • Related Posts

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में मंगलवार को आखिरी घंटे की जोरदार खरीदारी ने पूरे दिन की तस्वीर बदल दी। सेंसेक्स 287 अंक चढ़कर 77,656 और निफ्टी 116 अंक…

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग कर रहे हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights