Nature Nature

सामूहिक आत्महत्या के मामले में हुआ खुलासा

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 5 लोगों ने सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी 2 दिन बाद मिली। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। मकान मालिक किराया लेने पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ। पत्नी और 3 बच्चों का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि परिवार के मुखिया का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर इलाके का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र के अंत्योदय नगर के रहने वाले हनुमान सोनी (45) अपनी पत्नी विमला (40), दो बेटे मोहित (18) , ऋषि (16) और एक बेटी गुड़िया (14) के साथ पिछले दस साल से अनिल रंगा के मकान में किराए से रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हनुमान सोनी जेवरात में नगीना गढ़ने (जेवरात जड़ाऊ) का काम करते थे। वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान थे।
दो दिन पहले किया था सुसाइड
मौके पर पहुंचीं पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया- हनुमान सोनी ने अपने परिवार के साथ दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। गुरुवार को मकान मालिक अनिल रंगा ने किराया के लिए कॉल किया। फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वे किराया लेने घर पहुंचे। किसी ने गेट नहीं खोला। बरामदे में 2 दिन पुराना अखबार पड़ा था। किसी ने बताया कि दो दिन से दूध वाला भी बिना दूध दिए जा रहा है। इस पर अनिल अंदर की तरफ गए तो बदबू आने लगी। इस पर उन्होंने हनुमान सोनी के भाई शिवशंकर को कॉल किया जो बीकानेर में ही रहते हैं और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मकान का गेट तोड़ा तो पांचों के शव अंदर पड़े थे। बाद में शिवशंकर भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि दोनों भाइयों में पिछले दस साल से बातचीत नहीं थी।
चारों के अलग-अलग कमरों में मिले
घटना की जानकारी के बाद आईजी ओम प्रकाश और एसपी तेजस्विनी गौतम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरे घर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चारों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर झुलते हुए मिले। जबकि हनुमान ने जहर खाया था। हालांकि पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हो सकता है पहले सभी को फंदे पर लटकाया गया और इसके बाद हनुमान ने जहर खाया हो। पांचों शव पीबीएम अस्पताल में रखवाए गए हैं।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights