Nature Nature

प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे विभाग की योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी, होगी कठोर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित

Nature

प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे विभाग की योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी, होगी कठोर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।  प्रत्येक व्यक्ति तक विभाग की योजनाएँ पहुंचे, सुकन्या समृद्धि, बचत खाता, आवर्ती जमा आदि योजनाओं में अधिकाधिक खाते खोलने पर विशेष निर्देश दिए एवं समीक्षा बैठक में अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की बात डाक विभाग बीकानेर मण्डल के अधीक्षक रामवतार सोनी ने श्रीडूंगरगढ़ में समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कही। बैठक में श्रीडूंगरगढ़, सूडसर एवं मोमासर उपडाकघरों के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान ECR, वित्तीय वर्ष हेतु आवंटित एवं अर्जित व्यवसाय, खाते खुलवाने हेतु चल रहे 51 दिवसीय विशेष अभियान, तथा डाक वितरण व्यवस्था , प्रत्येक घर तक डाक विभाग की सेवाएं पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनवरी माह में आयोजित डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डुंगरदास (BPM, उपनी), सृष्टि (BPM, धीरदेसर) तथा कल्पना (BPM, कितासर) सहित अन्य कर्मचारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया। अभियान में बीकानेर मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्तर उपमण्डल अधिकारी प्रेम सिंह शेखावत एवं श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर के पोस्टमास्टर  लेखराज की कार्यशैली की अधीक्षक द्वारा सराहना की गई।

हाल ही में बीकानेर डाक मण्डल ने डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। निर्धारित 01 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले मण्डल ने 1,76,45,105 रुपये का प्रीमियम अर्जित कर 176 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की, जो मण्डल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियम उपलब्धि मानी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत उत्तर, दक्षिण एवं अन्य उपमण्डलों ने क्रमशः 65 लाख, 61 लाख एवं 51 लाख रुपये का प्रीमियम अर्जित किया। उत्तर उपमण्डल ने 65 लाख रुपये का प्रीमियम अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधीक्षक रामवतार सोनी ने उत्तर उपमण्डल अधिकारी प्रेम सिंह शेखावत सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

इस उपलब्धि के साथ बीकानेर डाक मण्डल पश्चिम राजस्थान क्षेत्र (जोधपुर) में सर्वाधिक डाक जीवन बीमा प्रीमियम अर्जित करने वाला मण्डल बन गया है। अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से डाक जीवन बीमा योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights