Nature Nature

सारस्वत विकास परिषद कुंडिया जयपुर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, स्वामी प्रकाशदासजी की प्रेरणा से राज्यपाल बागड़े ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया

Nature

समाचार गढ़, 1 सितंबर 2024। सारस्वत विकास परिषद कुंडिया जयपुर द्वारा गौऋषि स्वामी प्रकाश दास जी महाराज की प्रेरणा से जयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। महामहिम ने कहा कि ऐसे आयोजन मानव सेवा के हित में होते रहने चाहिए।जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। स्वामी प्रकाशदास जी महाराज ने सभी रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया और इसे मानव कल्याण के लिए एक महान योगदान बताया।सारस्वत विकास परिषद कुंडिया जयपुर के अध्यक्ष एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के पुत्र राजेश सारस्वत ने बताया कि यह संस्था पिछले सात वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। आज के कार्यक्रम में युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री एडवोकेट हनुमान शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सारस्वत, प्रवक्ता रामनिवास सारस्वत, कैलाश ओझा, राजकुमार ओझा, शिवरतन, मुकेश सारस्वत, श्रीराम सारस्वत, परमेश्वर सारस्वत, दामोदर सारस्वत, मनोज ओझा, गौरीशंकर, बाबूलाल सारस्वत, ओमप्रकाश, नन्दलाल, राजकुमार, श्रीराम, बंसीलाल, आदित्य, सुरेंद्र, अनूपशहर, बेला कमल, नीलकमल, पवन, विनोद, मोहन, मुरली, मुकेश माखर, भावना नंदू और अशोक अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूद थे। स्वामी प्रकाश दास जी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान भजन प्रस्तुत किए। महामंत्री हनुमान शर्मा और मुख्य प्रवक्ता रामनिवास सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। भारत में विदेशी युवतियों को कथित तौर पर अवैध तरीके से दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्तों और संपर्कों की जानकारी…

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

    Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

    Pakistan News: ड्रोन के खौफ में चेकपोस्ट पर लगाया मछली पकड़ने का जाल, पाकिस्तान पुलिस का अनोखा इंतजाम

    PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

    PM Modi 25 Years: ‘We Will Do It’… 25 साल की जनसेवा पूरी होने पर PM मोदी ने बताया आगे का मिशन

    Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

    Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

    Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा

    Form 6 Row: राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 को गैर-कानूनी नहीं कहा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights