Nature Nature

वीर बिग्गाजी की भक्ति में डूबा सातलेरा गांव, निकली कलश यात्रा, कल होगी मूर्ति स्थापना, हर तरफ रामोत्सव में रमा गांव कस्बे

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़
गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट –
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का गांव सातलेरा गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नाचते गाते बच्चे, जवान, बूढ़े, महिलाओं सहित पूरा गांव, फूलो की हो रही बरसात के बीच लगते वीर बिग्गाजी महाराज के धरती आसमान को गुंजायमान बना देने वाले जयकारो से सरोबार वातावरण से गांव का कोना कोना भक्ति रंग में रंगा हुआ नजर आया। यहां गांव में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक लगातार गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के नव निर्मित मंदिर पर बिग्गा के पंडित जेठमल पुरोहित के सानिध्य में पंडितों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है।आज गांव में वीर बिग्गाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः बिग्गाजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा के आगे आगे चल रहे रथ पर विराजमान वीर बिग्गाजी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा के साथ बज रहे वीर बिग्गाजी महाराज के आस्थामय भजनों पर नाचते गाते हुए भक्तो के हुजूम से पूरा गांव भक्ति रस में डूबा हुआ नज़र आया। सोमवार को यहां नव निर्मित मंदिर में जाखड़ समुदाय के कुल देवता तथा गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की जायेगी।मूर्ति स्थापना के बाद महा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर धर्म नगरी गांव सातलेरा में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है।
दूसरी तरफ पूरा गांव रामोत्सव में भी डूबा हुआ नजर आ रहा है। यहां गांव में राम भक्त युवाओं की टोली द्वारा पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गांव के सभी मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। पूरा गांव रामोत्सव के आयोजन की तैयारी में लगा हुआ है।सोमवार को वीर बजरंगबली के मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी रखा गया है। यहां गांव में सभी मंदिरों सहित घरों में दीपक जलाकर रामोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

रथ पर सवार वीर बिग्गा जी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा ।
वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में निकाली गई कलश यात्रा पूरा गांव हुआ धर्ममय।
कलश यात्रा के साथ नाचते गाते वीर बिग्गा जी महाराज के भक्तों का रेला ।
मूर्ति स्थापना को लेकर वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर में 7 दिनों से चल रहा है धार्मिक अनुष्ठान ।
वीर बिग्गाजी महाराज की भक्ति रस में डूबा सातलेरा गांव ।
रामोत्सव को लेकर सातलेरा गांव में रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजे मंदिर ।
  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights