Nature Nature

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

Nature

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026।

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से नीचे फिसलकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। साप्ताहिक एक्सपायरी के बीच आईटी और रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला।

चारों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 493 अंक गिरकर 77,235, निफ्टी 133 अंक टूटकर 24,155 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 235 अंक गिरकर 57,262, जबकि मिडकैप इंडेक्स 278 अंक नीचे 63,539 पर रहा।

क्लोजिंग ऑक्शन के बाद भी गिरावट बढ़ी। निफ्टी 11 अंक, सेंसेक्स 90 अंक और निफ्टी बैंक 46 अंक और नीचे एडजस्ट हुआ।

सिर्फ 10 निफ्टी शेयरों में तेजी

निफ्टी के 50 शेयरों में सिर्फ 10 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी सेक्टर में इंफोसिस, विप्रो और HCL टेक करीब 2% टूटे। वहीं ओबेरॉय रियल्टी और लोढ़ा जैसे रियल्टी शेयरों में भी जोरदार बिकवाली रही। कोलगेट करीब 3% गिरा।

गिरते बाजार में ये शेयर चमके

बाजार की कमजोरी के बीच ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स 8% चढ़ा, जबकि बॉश अगस्त में अब तक करीब 19% की तेजी दर्ज कर चुका है। स्वदेशी रक्षा उपकरणों की नई सूची से कोचीन शिपयार्ड करीब 2% ऊपर रहा।

इंडो-एमआईएम मजबूत पहली तिमाही के नतीजों के बाद 10% उछला, जबकि नए लिस्ट हुए मिल्की मिस्ट में तेजी 30% तक पहुंची। दूसरी ओर, नेल्को 11% टूट गया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights