Nature Nature

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

Nature

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा
लूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामने
समाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों द्वारा एक युवक के अपहरण और फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के बाद उसे छोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक घर से बाहर निकलता और बाहर खड़ी कैंपर गाड़ी नजर आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लूणकरणसर के वार्ड संख्या 37 में सोमवार शाम कैंपर सवार बदमाश युवक सुरेन्द्र पीरतानी के घर पहुंचे। आरोपियों ने फोन कर उसे बाहर बुलाया और जैसे ही वह बाहर आया, उसे जबरन गाड़ी में डालकर मोबाइल बंद कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने सुरेन्द्र से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर बदमाशों ने उसके भाई को फोन कर माली होटल पर 2 लाख रुपये लेकर आने को कहा, लेकिन वहां कोई रकम लेने नहीं आया। इसके बाद आरोपियों ने सत्यनारायण गोदारा के खाते में 2 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।
रुपये मिलने के बाद बदमाश युवक को हरियासर के पास करीब 20 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित सुरेन्द्र पीरतानी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें योगेश सिहाग, तेजाराम जाट सहित तीन युवकों को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights