Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में ‘अनुभवात्मक शिक्षण’ पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

Nature

सेसोमूं स्कूल में ‘अनुभवात्मक शिक्षण’ पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ‘अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning)’ विषय पर आधारित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन 24 एवं 25 नवंबर को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रिसोर्स पर्सन्स — श्रीमती श्रेया थानवी एवं श्रीमती प्रीति पुरोहित (माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, बीकानेर) का तिलकार्चन कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकगण ने शिक्षकों को अनुभव आधारित शिक्षण पद्धति, गतिविधि–आधारित शिक्षण, जीवन–कौशल समावेशन, विद्यार्थी–केन्द्रित कक्षा प्रबंधन तथा सीबीएसई के नवीन दिशा–निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। संवादात्मक शैली में संचालित इस प्रशिक्षण सत्र में स्कूल के सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई तथा अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने प्रशिक्षकगण एवं सभी सहभागी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की क्षमता संवर्धन कार्यशालाएँ शिक्षकों के शैक्षणिक कौशल को सुदृढ़ कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नए आयाम प्रदान करती हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा का हार्दिक आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विद्यालय निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights