Nature Nature

सेसोमूं स्कूल का उपखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में परचम लहरायागणतंत्र दिवस समारोह में छात्रों ने दिलाया गौरवपूर्ण स्थान

Nature

समाचार गढ़ 26 जनवरी 2025 श्रीडूंगरगढ़। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, श्रीमती उमा मित्तल की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें सेसोमूं स्कूल ने अपना परचम लहराया। सेसोमूं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सिर्फ तीन प्रतियोगिताओं मार्च पास्ट, ग्रुप डांस और ऑर्केस्ट्रा में भाग लिया और तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन ने स्थानीय समुदाय में गर्व की भावना जगाई।

सेसोमूं स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शिवप्रताप सिंह, सब डिविजनल इंजीनियर, बीएसएनएल, श्री डूंगरगढ़ द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित और प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत इस आयोजन में बच्चों ने नृत्य, गीत, भाषण और कविताओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व और भारतीय संविधान की महानता को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। संस्था के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। अंत में, प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए समारोह को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री महावीर जी माली, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर फरियाद अली, सीईओ घनश्याम गौड़, अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights