Nature Nature

श्री क्षत्रिय युवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर झंझेऊ में प्रारंभ

श्री क्षत्रिय युवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर झंझेऊ में प्रारंभ

Nature

शिविरार्थियों में जोश, अनुशासन और संस्कार का संगम

समाचार गढ़, 14 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
बीकानेर संभाग के श्रीडूंगरगढ़ प्रांत के झंझेऊ गांव स्थित रामसा पीर शिक्षण संस्थान में श्री क्षत्रिय युवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार, 12 अक्टूबर से आरंभ हुआ। संघ के केंद्रीय कार्यकारी गजेन्द्र सिंह आऊ के संचालन में आयोजित इस शिविर में 85 शिविरार्थी माध्यमिक स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

गजेन्द्र सिंह आऊ ने बताया कि क्षात्र धर्म का पालन करना ही संघ का परम उद्देश्य है, और इस उद्देश्य की व्यावहारिक अनुभूति शिविर के माध्यम से करवाई जा रही है। शिविर में हरियाणा, जयपुर, चुरू, नागौर और बीकानेर संभाग के शिविरार्थी भाग ले रहे हैं।

संघ की सामूहिक संस्कारमयी कार्यप्रणाली के तहत प्रतिदिन प्रातः शंखध्वनि से जागरण के साथ दिनचर्या प्रारंभ होती है, जिसमें योगासन, व्यायाम, ध्यान, मंगलाचरण, प्रार्थना, सहगायन, शारीरिक व बौद्धिक खेल, बौद्धिक चर्चाएं, विनोद कार्यक्रम, तलवार से रात्रि पहरा तथा सामूहिक हवन जैसे आयोजन शामिल हैं। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से शिविरार्थियों को अनुशासन, त्याग और बलिदान जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी जा रही है।

शिविर शिक्षण में संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर, गुलाब सिंह आशापुरा, भागीरथ सिंह सेरूणा, हनुवंत सिंह आशापुरा, किशन सिंह गौरीसर, मनोहर सिंह टावरीवाला, कैलाश सिंह ढींगसरी, संदीप सिंह पुंदलसर, भागीरथ सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, शिव सिंह झंझेऊ और रेवंत सिंह रणजीतपुरा आदि मार्गदर्शन दे रहे हैं।

शिक्षण संस्थान के रघुवीर सिंह लखासर ने बताया कि शिविर की संपूर्ण व्यवस्था कल्याण सिंह झंझेऊ, रणवीर सिंह लखासर तथा अन्य ग्रामवासियों के सहयोग से सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights