Nature Nature

श्री भीष्मदेव राजपुरोहित स्मृति अखिल भारतीय राजस्थानी लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

Nature

समाचार-गढ़, 12 अगस्त, बीकानेर। लोक चेतना की राजस्थानी त्रैमासिकी राजस्थली द्वारा आयोजित श्री भीष्मदेव राजपुरोहित स्मृति अखिल भारतीय राजस्थानी लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गये हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए राजस्थली के प्रधान संपादक श्याम महर्षि ने बताया कि जयपुर की प्रेमलता सोनी प्रथम, बीकानेर के सुनील गज्जाणी द्वितीय एवं बैंगलोर के माणक तुलसीराम गौड़ तृतीय स्थान पर रहे हैं। परिणाम साझा करते हुए पत्रिका के प्रबंध संपादक रवि पुरोहित ने कहा कि  कुल 54 लघुकथाकारों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। जिनका अंक आधारित मूल्यांकन तीन विद्वानों क्रमशः माधव नागदा, नाथद्वारा, डॉ. रामकुमार घोटड़, सादुलपुर एवं  डॉ. अनिता वर्मा, कोटा से करवाया गया। तीनों निर्णायकों द्वारा प्रदत्त अंकों के योग के आधार पर निर्णय घोषित किया गया है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयनित लघुकथाकारों को 14 सितम्बर को श्रीडॅूंगरगढ में आयोज्य समारोह में क्रमशः 2100, 1500 एवं 1100 रुपए की नगद राशि, स्मृति चिह्न, सम्मान-पत्र आदि अर्पित किये जायेंगे। उक्त तीन लघुकथाकारों के अलावा दीनदयाल शर्मा, हनुमानगढ, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, बीकानेर, पूर्णिमा मित्रा, बीकानेर, शकुंतला पालीवाल, उदयपुर और शिवराज भारतीय, नोहर को राजस्थली क्लब से निशुल्क जोड़ा जाएगा और इन्हें पांच वर्षो तक पत्रिका भेजी जाएगी। अन्य चयनित लघुकथाओं को राजस्थली पत्रिका में यथोचित स्थान प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights