समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के धर्मास गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 2 जनें घयल हो गए है व एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। घायल व मृतक को आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। तीनों व्यक्ति इंदपालसर सांखलान गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक का नाम मालाराम बावरी बताया जा रहा है।
एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला
समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…








