Nature Nature

श्रीविश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा व विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Nature

समाचार गढ़ 31 जनवरी 2026 शनिवार को श्रीविश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रीविश्वकर्मा मंदिर, श्री डूंगरगढ़ प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 5 जोड़ों द्वारा हवन-पूजन से हुई। इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ बाजार में विभिन्न झांकियों सहित भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा समाज के लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।
जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला, मेहंदी, केरम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से स्नातक वर्ग में प्रथम अनिल लेखराव, द्वितीय पल्लवी लेखराव एवं तृतीय सोनू सिलक रहे। कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम अनपुर्णा बरड़वा एवं द्वितीय सरस्वती लदरेचा तथा कक्षा 1 से 5 वर्ग में प्रथम जनक बरड़वा एवं द्वितीय साक्षी लेखराव ने स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी सलूण, द्वितीय पल्लवी लेखराव एवं तृतीय प्रियांशी राजोतिया रहीं। केरम प्रतियोगिता में प्रथम अर्जुन धनेरवा, द्वितीय अशोक लेखराव एवं तृतीय विशाल मायल रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम रोहित सलूण, द्वितीय कृष्ण सलूण एवं तृतीय पिंकी बरड़वा ने सफलता हासिल की।
इसके साथ ही कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्री हड़मान जी बोदलिया के सौजन्य से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन दिव्यांशी भदरेचा व हनुमान धनेरवा द्वारा किया गया।
समिति अध्यक्ष श्री परमेश्वर लाल भद्रेचा ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मंत्री राजेन्द्र जी मिशण एवं कोषाध्यक्ष बजरंग जी भद्रेचा ने समिति के विकास एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीविश्वकर्मा नवयुवक मंडल के सदस्यों सहित पूनम चंद लेखराव, घनश्याम लेखराव, सुशील खोखा, शशिकांत राजोतिया, भीखाराम मांडण, जितेंद्र बरड़वा, फतेह सिंह जांगिड़, लोकेश जांगिड़, राज भद्रेचा, पूनमचंद किंजा, जितेंद्र भद्रेचा, ओमप्रकाश चुहिल एवं बनवारी धनेरवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्रीविश्वकर्मा जयंती का यह कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights