Nature Nature

श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह

Nature

समाचार गढ़ 13 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक यथार्थ एवं लोक- संवेदना के कथाकार श्याम जांगिड़ को उनके कथा संग्रह ‘नेम-घरम’ पर इस वर्ष का श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अन्तर्गत उन्हें इकतीस हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र समर्पित किया जाएगा।
पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया के अनुसार राजस्थानी भाषा के उत्थान के लिए इनलैण्ड सोमानी ग्रुप सदैव प्रयासरत रहता है। ट्रस्ट लोकतांत्रिक तरीके से पुरस्कार का चयन लेखकों से कथा कृतियां मंगवा कर करता है तथा आई हुए पुस्तकों का सम्पूर्ण मूल्य प्रत्येक कथाकार को प्रदान करता है।
पुरस्कार समिति के संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि श्याम जांगिड़ राजस्थानी एवं हिन्दी भाषा के लब्ध प्रतिष्ठित कथाकार हैं। राजस्थानी में उनकी चालीस से अधिक कहानियां प्रकाशित हैं। उनकी कहानी ‘एक सती री आखिरी परकमा’ एक मनोवैज्ञानिक कहानी है, जिसके अनेक भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित हुए हैं। उनकी कहानियों में कथ्य की सुंदर बुनगट रहती है, वहीं वे घटनाओं को विश्वसनीयता से प्रस्तुत करते हैं, उनका शिल्प मनभावन है।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि पुरस्कार समारोह रविवार को प्रातः ग्यारह बजे राष्ट्र‌भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. मदन सैनी, हरि मोहन सारस्वत, रवि पुरोहित रहेंगे, वहीं कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष प्रसिद्ध उद्‌योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी होंगे एवं अध्यक्षता राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ लेखक श्याम महर्षि करेंगे। कार्यकम का संयोजन भगवती पारीक ‘मनु’ करेंगी। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों साहित्य प्रेमी भाग लेंगे।

  • Related Posts

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। गर्मियों में यात्रियों को राहत मिली. 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया. रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की अवधि बढ़ाई गई.…

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    समाचार गढ़ 13 मार्च 2026। नाचना से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट बस में तड़के करीब 3:30 बजे भीषण आग लग गई। यह हादसा धानेरा के पास हुआ। शुरुआती जानकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह

    श्याम जांगिड़ को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार, रविवार को आयोजित होगा समारोह

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights