Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के प्रथम तल पर बनेंगे छ: कमरे, छात्रों को मिलेंगी उच्च शिक्षा

Nature

प्रबंध समिति ने किया शिला पूजन..
समाचार गढ़, 21 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय में शनिवार को प्रथम तल पर बनने वाले छ: कक्षा कक्षों का शिला पूजन प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने विधि विधान से किया। समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने कहा कि इन कक्षा कक्षों के निर्माण से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू हो पाएगी। कमरों के निर्माण के बाद विज्ञान संकाय में यूजी कोर्स भी खोला जाएगा। जिससे तहसील सहित आस पास के ग्रामीण क्षैत्र के विद्यार्थियों को कम शुल्क में अच्छी शिक्षा मिल सकेंगी। इस कक्षा कक्षों का निर्माण भामाशाहों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। प्रबंध समिति सचिव श्याम महर्षि के बताया कि दानदाता भैरुदान बाहेती परिवार, भीखमचन्द पुगलिया कोलकाता-श्रीडूंगरगढ़ ,चुन्नीलाल सोमानी परिवार, जतनलाल पारख, रणजीत बिहानी, देवीप्रसाद मूंधड़ा, गौरीशंकर राठी, नन्दकिशोर मूंधड़ा द्वारा 11-11 लाख रुपयों की लागत से कमरों का निर्माण किया जाएगा। इन भामशाह द्वारा महाविद्यालय के प्रथम तल पर कमरों के अलावा बरामदे का निर्माण भी करवाया जाएगा। समिति के महावीर माली ने कहा कि यह महाविद्यालय कस्बे के सबसे पुराना उच्च शिक्षा का केंद्र है, जो निंरतर गुणवतापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को दें रहा है। सत्यनारायण योगी ने बताया कि इस सत्र महाविद्यालय के चार खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल हासिल किया है, जो गौरव पूर्ण कार्य है। विजय महर्षि ने कहा कि महाविद्यालय में इन कक्षा कक्षों के निर्माण के बाद शैक्षणिक गतिविधयों में विस्तार होंगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार, लेखाकार महावीर धामा ने आगुन्तकों का स्वागत किया।

  • Related Posts

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026। चंडीगढ़: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के करीब 2,000 प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ स्थित लोकभवन की…

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026। जकार्ता: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights