Nature Nature

बालिका छात्रावास निर्माण में समाज की भागीदारी सराहनीय, दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की आर्थिक सहयोग की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 जुलाई 2025।
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के मंत्री सुशील सेरड़िया ने दानदाताओं के सहयोग से हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट एवं बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसकी बिंदुवार समीक्षा की गई।

दानदाताओं की आर्थिक सहयोग की घोषणाएं –

1. पीथाराम सारण जालबसर ने 1.01 लाख रुपये बालिका छात्रावास एवं 41 हजार रुपये एमडीएस छात्रावास हेतु सहयोग की घोषणा की।

2. स्व. ईश्वरराम गोदारा, स्व. रामेश्वरराम एवं स्व. गोविन्दराम गोदारा बिंझासर की स्मृति में सुपुत्र गंगाराम, भगवानाराम, मास्टर हंसराज, मोहनलाल गोदारा द्वारा 1.01 लाख रुपये सहयोग की घोषणा की गई।

3. स्व. लाभूराम नेण एवं स्व. श्रीमती काली देवी आड़सर की स्मृति में सुपुत्र हेमाराम, मुलाराम, सहिराम, बालूराम, खींयाराम नेण द्वारा 1.01 लाख रुपये का सहयोग घोषित किया गया।

4. कुम्भाराम घिंटाला, निदेशक जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़, ने 50 हजार रुपये सहयोग की घोषणा की।

5. स्व. श्रीमती लिछमा देवी धर्मपत्नी स्व. ताजुराम तरड़ आड़सर की स्मृति में निर्मित रसोईघर में आवश्यक सभी बर्तनों की व्यवस्था करने की घोषणा सुपुत्र नेमाराम तरड़ द्वारा की गई।

6. स्व. श्रीमती तुलछी देवी, धर्मपत्नी स्व. रूपाराम खिलेरी लखासर की स्मृति में निर्मित कमरे में सुविधाओं हेतु 15 हजार रुपये का सहयोग।

7. स्व. श्रीमती नीमा देवी, धर्मपत्नी स्व. रुघाराम कस्वां आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ की स्मृति में निर्मित कमरे में सुविधाओं हेतु 15 हजार रुपये का सहयोग।

8. समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बैठक में 11 हजार रुपये न्यूनतम राशि से अधिकाधिक सदस्य बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई।

9. बैठक में समाज की शिक्षा व्यवस्था एवं नव निर्मित बालिका छात्रावास भवन के उद्घाटन पर भी चर्चा की गई।

विशेष सहयोग –
स्व. आदूराम गीला बिग्गाबास रामसरा की स्मृति में निर्मित नलकूप निर्माण की राशि रामचन्द्र गीला द्वारा छात्रावास प्रबंधन को सौंपी गई।

अध्यक्ष का वक्तव्य –
एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज की सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था हेतु प्रत्येक व्यक्ति की सतत भागीदारी आवश्यक है।

उपस्थित गण –
मोड़ाराम तरड़, चांदराम चाहर, कुम्भाराम घिंटाला, लक्ष्मीनारायण भादू, पीथाराम सारण, रेखाराम लुखा, डालूराम कस्वां, जयलाल नेण, धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल खिलेरी, गोपालराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, गोपालराम खिलेरी, मुलाराम सहू, भागीरथ भूकर, भंवरलाल सारण, पन्नालाल डेलू, रामचन्द्र डूडी, जैसाराम कुलड़िया, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, रामरतन गीला, श्रवणराम जाखड़, हरलाल भाम्भू, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, सुरेश कुमार, रामस्वरूप गोदारा, राजपाल गोदारा, श्यामसिंह सारण आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights