Nature Nature

कहीं बरसे, कहीं तरसे… इंद्रदेव की बेरुख़ी से तप रहे लोग

Nature

कहीं बरसे, कहीं तरसे… इंद्रदेव की बेरुख़ी से तप रहे लोग

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 26 जून। इन दिनों पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आसमान में काले घने बादलों का जमावड़ा जरूर दिखाई देता है, लेकिन बरसात अब भी लोगों के इंतजार में है। ग्रामीण अंचल में किसानों से लेकर आमजन तक हर कोई इंद्रदेव की कृपा की बाट जोह रहा है। खेत सूखे पड़े हैं, गर्मी बेहिसाब बढ़ चुकी है, और प्यासे बादल हर रोज़ उम्मीद जगाकर बिना बरसे लौट जा रहे हैं।

गुरुवार को आखिरकार कुछ गांवों में राहत की खबर आई। सातलेरा, बिग्गा सहित आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद अच्छी बारिश हुई, जिससे खेतों में हल्की हरियाली की उम्मीद जगी है। खेतिहर किसान इस झमाझम को देखकर खिल उठे, पर ये खुशी अधूरी रही जब कस्बे की ओर रुख करें तो यहां महज 2 मिनट की हल्की बूंदाबांदी हुई। न ज़मीन भीगी, न ही गर्मी में कोई खास राहत मिली।

इस असमान बारिश से ग्रामीणों के बीच एक ही चर्चा है —
“कहीं बरसे, कहीं तरसे…”

📌 मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, लेकिन बादलों का मूड फिलहाल भरोसे के काबिल नहीं लग रहा।

🔥 श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी अब भी पूरे चरम पर है। दोपहर का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में न सिर्फ किसान, बल्कि आम नागरिक, पशु-पक्षी और पेड़-पौधे तक इस मानसूनी बेरुख़ी से जूझ रहे हैं।

🙏 अब सबकी निगाहें ऊपर टिकी हैं — कब होंगे इंद्रदेव मेहरबान, कब होगी धरती की प्यास बुझाने वाली बारिश?

सभी फोटो सातलेरा से -गौरीशंकर तावनिया
  • Related Posts

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और कड़ा बनाने की तैयारी…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    समाचार-गढ़ 25 जुलाई 2026। यूरोप में जंगलों में लगी भीषण आग ने फ्रांस और स्पेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। आग की भयावह स्थिति के कारण 3 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    कारगिल विजय दिवस: देश ने वीर शहीदों को किया नमन, PM मोदी बोले- जवानों का साहस हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026

    श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights