Nature Nature

दिनदहाड़े चोरी की वारदात, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

Nature

समाचार गढ़, 17 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच तोलियासर गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

तोलियासर निवासी नवरत्न पुत्र खेताराम राजपुरोहित रोज़ की तरह अपने कार्यस्थल श्रीडूंगरगढ़ गए हुए थे और उनकी पत्नी आज भैरू मंदिर दर्शन करने गई हुई थीं। इसी बीच आधे घंटे की अनुपस्थिति में चोरों ने घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर के मुख्य दरवाज़े के ताले तोड़ डाले और अंदर घुसकर अलमारी व संदूक तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए।

पीड़ित परिवार के लौटने पर वारदात का पता चला और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी और पुलिस की सुस्ती पर सवाल खड़े किए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और लोग अब पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights