समाचार-गढ़, 1 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता हरिराम बाना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया गया है। जिसके बाद बाना समर्थक उत्साह में नज़र आये। बुधवार रात को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सूची जारी की गई थी जिसके बाद से ही बाना को बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए थे और प्रदेश नेतृत्व का आभार भी जताया जा रहा है। आज गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यालय में बाना का अभिनन्दन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























