Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। जैसलसर में रात्रि चौपाल में उठे ग्रामीण समस्याओं के मुद्दे

Nature

समाचार गढ़, 21 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत जैसलसर में मंगलवार शाम को पंचायत स्तरीय रात्रि चौपाल और जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, बीडीओ मनोज कुमार धायल, सीबीओ ओमप्रकाश प्रजापत, सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, पटवारी रामचंद्र जी, ग्रामसेवक पिंकू प्रजापत, पशुजन सहायक सुमित पुनिया, एलडीसी अनिता मीना सहित अन्य सरकारी कर्मचारी और गांव के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ युवाओं ने भी भाग लिया।

सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गिरी ने बताया कि ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के समक्ष गांव की कई समस्याएं रखीं। इनमें पानी की कमी, सड़कों की खराब हालत, सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर, 11 केवी लाइन को लोहे के टावरों में परिवर्तित करने, स्कूलों में सुविधाओं का विकास, रेलवे हाल्ट की मांग, गांव की कांकड़ में अतिरिक्त जीएसएस बनवाने, खेल मैदान की स्वीकृति दिलाने, सातलेरा में पीएचईडी के ट्रांसफार्मर से घरेलू कनेक्शनों को हटाकर अलग ट्रांसफार्मर लगवाने, अभयसिंहपुरा में 11 केवी लाइन को गांव से बाहर करने और गांव में एक अतिरिक्त ट्यूबवेल बनवाने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। साथ ही, अन्य मुद्दों को संबंधित कार्यालयों में भेजकर उनकी मांगों को रखा जाएगा। इस शांतिपूर्ण रात्रि चौपाल और जनसुनवाई के समापन पर ग्रामवासियों ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में महीने के आखिरी कारोबारी दिन दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95 अंक यानी 0.39%…

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में एक बार फिर भारत की एंट्री को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। भारत अब तक सुरक्षा परिषद का आठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights