Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का उदयपुर में आयोजित “विशिष्टजन सम्मान समारोह” में हुआ सम्मान

Nature

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का उदयपुर में आयोजित “विशिष्टजन सम्मान समारोह” में हुआ सम्मान

समाचार गढ़, 22 जून 2025। स्व. पं. सुन्दरसिंह भण्डारी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य स्मृति को समर्पित “व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह” का आयोजन सुखाडिया रंगमंच,टाउन हॉल उदयपुर में सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर राजस्थान भर से घनश्याम तिवारी व ताराचंद सारस्वत सहित 18 समर्पित प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को निःस्वार्थ सेवाभाव से मजबूत किया है।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गौरव, विधायक श्री ताराचंद सारस्वत जी को राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा और वर्षों की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी में समर्पित भाव से राष्ट्र निर्माण हेतु दिए गए योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान दिया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं वक्ता मुख्य अतिथि  गुलाबचंद कटारिया (महामहिम राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़), मुख्य वक्ता नंदलाल बाबाजी (वरिष्ठ प्रचारक),विशिष्ट अतिथि बाबूलाल जी खराड़ी (कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार) ने भारत निर्माण में समर्पित विचारकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया।

विधायक सारस्वत ने सम्मान प्राप्त कर कहा कि
“यह सम्मान मेरे नहीं, श्रीडूंगरगढ़ की जागरूक जनता के स्नेह, विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर सतत समर्पण ही मेरा संकल्प है।”

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights