Nature Nature

सेसोमूँ स्कूल की विजय रैली से गूंजा श्रीडूंगरगढ़, खेल उपलब्धियों पर उमड़ा उत्साह

Nature

समाचार गढ़ 9 अक्टूबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूँ स्कूल द्वारा हाल ही में प्राप्त राष्ट्रीय, ज़ोनल एवं जिला स्तरीय खेल उपलब्धियों के उपलक्ष में गुरुवार को एक भव्य विजय रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की प्रेरणा व मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू, सेसोमूँ मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री महावीर माली एवं श्री सुभाष शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

बीते डेढ़ माह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बारह खिताब जीतने के उपलक्ष में आयोजित इस रैली में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली घूमचक्कर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर रैली का पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने बताया कि बीते डेढ़ माह में विद्यालय ने राष्ट्रीय, ज़ोनल और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 12 ट्रॉफियाँ अर्जित की हैं। यह उपलब्धि न केवल सेसोमूँ परिवार के लिए बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता आया है, और विद्यार्थियों की ये ऐतिहासिक उपलब्धियाँ इसी सुदृढ़ खेल संस्कृति का परिणाम हैं।

Related Posts

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights