समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नाबालिग छात्रा के गायब होने और दस्तयाब होने के बाद आंदोलनकारियों पर किये गए मुकदमे के बाद आज बाजार बंद का मिलाजुला असर दिखा तो वहीं कस्बेवासियों ने आज गांधी पार्क में उपस्थित होकर वहां से SDM कार्यालय तक रैली निकाली। यह रैली गांधी पार्क से शुरू हुई जो पुरानी पुलिस चौकी, पवन मोदी की दुकान होते हुए पुरानी नगर पालिका, बस स्टैंड से सीधे SDM कार्यालय पहुंची। इस दौरान रैली में भारत माता की जय, पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे भी लगे। SDM कार्यालय में एसडीएम मुकेश चौधरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्यपाल के नाम तीन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में मांग है कि श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी को सस्पेंड किया जाए, आंदोलनकारियों के खिलाफ किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं, सीआई विश्नोई ने उस प्रकरण में तीन-चार अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता बताई थी उसे सार्वजनिक किया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्द्र पारीक, आशीष जाडी़वाल, भंवरलाल दुगड़, तोलाराम जाखड., रणजीत सोनी, सीताराम सोनी, बाबुलाल सोनी, हेमनाथ सिद्ध, संतोष बोहरा, रणजीत सिंह खींची सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।














