Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय हेल्पलाइन 1962 का हुआ लोकार्पण, दूरस्थ पशुपालकों को दरवाजे पर मिलेगी पशुचिकित्सा

Nature

विधायक सारस्वत ने किया पशु चिकित्सालय हेल्पलाइन 1962 का हुआ लोकार्पण, दूरस्थ पशुपालकों को दरवाजे पर मिलेगी पशुचिकित्सा

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना जिससे मूक पशु निश्चित रूप से लाभान्वित होगा – विधायक ताराचंद सारस्वत

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस पशु पालन विभाग के प्रांगण में मोबाइल वेटरनरी यूनिट के हेल्पलाइन नंबर 1962 के लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया भारत सरकार की केंद्र प्रवर्तक योजना है जिसके तहत राजस्थान में 536 मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुपालकों को उनके घर पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। श्रीडूंगरगढ ब्लाक में कुल 3 मोबाइल वेटरनरी यूनिट रूट पर शिविर लगाकर पशुपालकों को सेवाएं दे रही है परंतु अब 1962 कॉल सेंटर प्रारंभ होने पर पशुपालकों को उनको दरवाजे पर ही पशु चिकित्सा सेवा मिल सकेगी काॅल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर 1962 है। जिस पर फोन कर पशुपालक इन सेवाओं का लाभ ले सकेगा प्रत्येक मोबाइल यूनिट के लिए एक पशु चिकित्सा एक तकनीकी पशु चिकित्सा कर्मी तथा एक ड्राइवरी कम पशु परिचालक की व्यवस्था की गई कॉल सेंटर में 10 पशु चिकित्सकों और तकनीकी पशु चिकित्सा कर्मियों के दल को नियोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय कॉल सेंटर के माध्यम से सामान्य रोगों के उपचार हेतु टेली मेडिसिन व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान माननीय विधायक महोदय ताराचंद जी सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा हैइस योजना के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण राजस्थान में भी टोल फ्री नंबर 1962 पर एक कॉल करने से पशुधन के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयां सीधा पहुंचेगी। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया’ का भाव लिये मोदी सरकार द्वारा गौ वंश व पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शुरू की गई यह अभिनव पहल है। यह योजना केंद्र एवं राजस्थान सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना जिससे मूक पशु निश्चित रूप से लाभान्वित होगा तथा राजस्थान सरकार आम इंसान ही नहीं अपितु मूक प्राणियों के कल्याण लिये भी प्रतिबद्ध है और इस योजना से दुरस्थ पशु व पशुपालक को भी लाभ मिल सकेगा। यह हमारे सरकार द्वारा अंत्योदय योजना के अंतर्गत है। उपखण्ड महोदय सुश्री उमा मितल ने इस योजना को पशुपालकों के लिये वरदान बताया। डॉ. उत्तम भाटी, ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर ने मंचस्थ अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. सुभाष घारू ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में गोपाल गौशाला मंत्री श्रीमान जगदीश स्वामी, श्रीमान महेश राजोतिया, श्री सत्यनारायण स्वामी, डॉ जफर, डॉ दीनू खान, डॉ रुचि , पशु धन निरीक्षक उदय सिंह बाना, सुमित पुनिया, सुभाष, टीना शर्मा ,ममता उपस्थित रहे।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights