Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। साईकिल से भारत योग यात्रा कर रहे मध्यप्रदेश के योगाचार्य मुकेश सैन का हुआ योग शिविर में मैडल सम्मान

Nature

समाचार-गढ़, 15 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के तेरापंथ भवन में आयोजित तीस दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में योग शिक्षकों के रोजगार व योग को धरातल पर लागू करवाने के लिए, साथ ही पर्यावरण जन जागरूकता अभियान को लेकर मध्य प्रदेश के योगाचार्य मुकेश सैन जो पीछले लंबे समय से देश के कई राज्यों में साईकिल से अब तक पन्द्रह हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। रविवार सुबह शिविर में दुबारा यात्रा शुरू करने पर इनकी मेहनत लगन और जज्बे, जुनून को देखते हुए शिविर में सैन का राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के श्याम महर्षि व प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने माल्यार्पण करते हुए राजस्थानी सासाफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ‘मेरा हुनर मेरी पहचान’ कार्यक्रम में विजेता पुष्पा शर्मा, रतन लाल कालवा व नरेंद्र सिंह राजपुरोहित को रिकॉर्ड बुक का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए मैडल पहनाकर स्वागत किया गया। शिविर प्रभारी राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी व योगा लवर्स के प्रदेश अध्यक्ष योगाचार्य ओम कालवा व व्यवस्थापक तोलाराम पुगलिया ने सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया आयोजक समिति ने योग शिविर में फल वितरण किए। मंच पर योग प्रदर्शन मे नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, लाला राजस्थानी, मनीष कुमार धामा, दामोदर बोहरा, राकेश पड़िहार, मुकेश सैन आदि ने किया शिविर में ओम कालवा के निर्देशन में योगासन व प्राणायाम का सहज अभ्यास किया। संस्थान के मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया की तेरापंथ भवन धो लिया नोहरा में दिनांक 8 अक्टूबर 2023 से 30 दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा शिविर धर्मचंद भीख मचंद पुगलिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से लगाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग इसका लाभ ले रहे हैं।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights