Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 1.5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, 1.5 क्विंटल प्लास्टिक जब्त
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विरुद्ध नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान शहर की विभिन्न दुकानों की जांच की गई, जिसमें करीब 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।
यह कार्रवाई तहसीलदार एवं ई. अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा के निर्देशन में की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही, जिससे अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
अभियान में पुलिस प्रभारी सुरेश कुमार (एएसआई), नेमीचंद एवं राकेश कुमार (कांस्टेबल), नगरपालिका से प्रभारी सैजाद, सह-प्रभारी हरिश गुर्जर, करणीदान (एसआई), स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अजय शर्मा, सोनू नाई, मोहित सारस्वत सहित अन्य पालिका कर्मचारी शामिल रहे।
नगरपालिका प्रशासन ने व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक व चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 09 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी पूर्ण रात्रि🔅 नक्षत्र विशाखा पूर्ण रात्रि🔅 करण बालव 06:15 PM🔅 पक्ष…

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी भंवरलाल पारख पुत्र स्वर्गीय जयचंदलाल पारख का 7 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। जीवन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    कुंतासर में मां भगवती मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा निकली

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

    सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights