Nature Nature

सड़क सुरक्षा पर उपखण्ड स्तरीय बैठक, यातायात व्यवस्था सुधारने को दिए निर्देश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 19 अगस्त 2025।
देश में बढ़ते यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति सदस्यों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता और यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर गंभीर चर्चा की।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अवैध कट, टूटी बैरिकेड्स की मरम्मत, बस स्टैण्ड व मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण हटाने, दुकानों व होटलों के पास खड़े अवैध वाहनों पर सख्ती, डिवाइडर पर बनी अवैध रैंप और लाइटें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, उपखण्ड अधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध पार्किंग करने वालों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाने, ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने, भारी वाहनों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को निर्धारित समय पर ही कस्बे से गुजरने देने और अस्पतालों में प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सभी विभागों को तालमेल से कार्य करना होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, समिति सदस्य और पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights