Nature Nature

गर्मी का लॉक डाउन, सड़कों पर छाया सन्नाटा, गलियां दिखी सुनसान, पंखे कूलर बेअसर

Nature

समाचार गढ़ 12 जून 2025

इस समय राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। झुलसाने वाली गर्मी ने आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

आज सुबह से ही हवा का रुख कमजोर रहा, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ गई। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। यातायात नाममात्र का दिखाई दिया और गलियां भी सुनसान नजर आईं। बढ़ते तापमान के चलते बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई है।

दृश्य दोपहर 1.53 बजे का
बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर गांव सातलेरा के पास का दृश्य जो भीषण गर्मी का सितम बयां कर रहा हैं। फोटो श्रवण सिंह

मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तेज गर्मी से इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। अगर तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में तो धरती तवे की तरह तप रही है। गर्मी के साथ-साथ गांव और कस्बों में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है।

Related Posts

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights