Nature Nature

सनी देओल की Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका! पहले दिन कमाए इतने करोड़, टूटे रिकॉर्ड

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर 2 का लोगों को पिछले कई दिनों से बेसब्री से इंतजार था और लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकि शुक्रवार को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसका काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा था। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रेकॉर्ड्स तोड़ सकती है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, ग़दर 2….22 साल बाद आई है। सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं बल्कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की है। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मों को देखने की इच्छा जाहिर की है वह रविवार को फिल्म देखने पहुंच सकती है। दर्शकों के बीच माहौल ऐसा बना है कि हर तरफ सिर्फ तारा सिंह और सकीना की ही चर्चाएं हो रही हैं। अनिल शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन संभाला है। 

फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा- कल हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं और फिर उन्होंने हमें ईमेल किया। हम सभी खुशी से झूमने लगे और गर्व महसूस हुआ। इतना बड़ा सम्मान ‘गदर 2’ को मिल रहा है, हम तो समझ ही नहीं पा रहे हैं। 

इन सबके बीच लोगों को यह जानने की भी उत्सुकता है कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है तो जानकारी के लिए आपको बता दे की ग़दर 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड रुपए कमाए हैं। 22 साल बड़े पर्दे पर जब सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह बनकर नजर आए तो लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ग़दर 2 का जलवा एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला था। इसकी धमाकेदार ओपनिंग हुई है। 

ग़दर 2 फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की दमदार कमाई की है। पहले दिन 40 करोड़ के  कलेक्शन के साथ ग़दर 2 साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 57 करोड़ के साथ पठान का नाम है। पहले दिन जहां गदर 2 ने करीब 40 करोड़ कमाया है वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओएमजी 2 ने 9-10 करोड़ रुपए की कमाई की है। 22 साल बाद आए सीक्वल ने पहले ही दिन थिएटर्स के बाहर लाइनें लगवा दीं। ‘गदर 2’ ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की है। इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights