Nature Nature

टूटी राइजिंग लाइन से 250 घरों की सप्लाई ठप, समाधान कब होगा, जवाब नहीं दे पा रहा विभाग

Nature

समाचार गढ़, 13 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड संख्या 33, आड़सर बास में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। सेवानाथ बगीची के पास बने जलहौज से करीब 250 घरों में पानी पहुंचाने वाली मैन राइजिंग लाइन सीवरेज पाइप डालने के दौरान टूट गई, जिससे पूरे मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नगरपालिका मण्डल श्रीडूंगरगढ़ के ठेकेदार द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके चलते गलियों में 25-30 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इसी दौरान गुलाब चूनगर के घर से पूनमचंद नाई के घर तक बिछी 3 इंच की पानी की लाइन जगह-जगह से टूट गई। वार्डवासी बताते हैं कि यह राइजिंग लाइन बूस्टर नं. 08 से सेवानाथ बगीची जलहौज तक जाती है और अब इसे दुरुस्त करने या नई पाइपलाइन डालने में एक महीने से भी अधिक समय लग सकता है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि अगर इतने लंबे समय तक पानी की सप्लाई बंद रही, तो उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ेंगे, जबकि हर कोई इस खर्च को वहन नहीं कर सकता। यह सवाल अब वार्डवासियों के बीच गूंज रहा है कि — इस संकट का जिम्मेदार कौन है और इसका समाधान कैसे निकलेगा?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो जलदाय विभाग ने समय रहते टूटी लाइन की मरम्मत करवाई, और न ही नगरपालिका ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया। तीन साल से वार्डवासी पाइपलाइन को नए मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

फिलहाल, विभाग इस मामले में किसी भी तरह का स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नहीं है। इधर, मोहल्ले के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और वे चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो मामला जिला प्रशासन तक ले जाया जाएगा और जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights