Nature Nature

स्विफ्ट डिजायर और पिकअप की जोरदार टक्कर, तीन गंभीर घायल

Nature

स्विफ्ट डिजायर और पिकअप की जोरदार टक्कर, तीन गंभीर घायल
समाचार गढ़, 29 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़।  श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर सालासर बस स्टैंड से पहले सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में स्विफ्ट में सवार दो और पिकअप में सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट में कुल तीन लोग सवार थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे धनेरू के सरपंच मोहनलाल स्वामी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, इंदरचंद गोदारा (पुंदलसर) और सुरेंद्र महिया ने काफी प्रयास कर घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। तत्पश्चात निजी वाहन की मदद से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में स्विफ्ट में कुंतासर निवासी 22 वर्षीय राजेश पुत्र सोहनलाल जांगिड़ और बाना निवासी 18 वर्षीय महेंद्र पुत्र सीताराम घायल हो गए। पिकअप में सवार बाना निवासी 35 वर्षीय अमरचंद पुत्र जैसाराम नायक घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई थी, लेकिन पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। लोगों ने समय पर राहत नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई।फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights