Nature Nature

तेरापंथ युवक परिषद ने तीन नेत्रदानी परिवारों को किया सम्मानित

Nature

तेरापंथ युवक परिषद ने तीन नेत्रदानी परिवारों को किया सम्मानित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक के निर्देशन में संचालित नेत्रदान महाबरदान अभियान के अंतर्गत तीन अलग-अलग नेत्रदाताओं द्वारा किए गए नेत्रदान के उपरांत आज उनके परिजनों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व. शुभीदेवी तातेड़ की ओर से उनके सहयोगी राकेश तातेड़, पवन कुमार चोपड़ा की ओर से सहयोगी फूसराज चोपड़ा (श्रीडूंगरगढ़) तथा कुणतासर निवासी स्व. तीजादेवी सहू की ओर से सुगनाराम व मुखराम सहू को सम्मान पत्र भेंट किए गए।

सम्मान समारोह में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुमित बरड़िया एवं पवन सेठिया ने सहभागिता निभाई।

इस दौरान अशोक झाबक ने समस्त श्रावक समाज एवं जैन समाज से मरणोपरांत नेत्रदान करने की भावपूर्ण अपील की। वहीं स्व. शुभीदेवी तातेड़ परिवार की ओर से परिषद को एक मेडिकल बेड प्रदान करने की घोषणा भी की गई।

समारोह में उपस्थित समस्त श्रावक समाज ने ॐ अर्हम के जयघोष के साथ नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया। अंत में तेरापंथ युवक परिषद की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। India New Economy Forum 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत की आर्थिक सोच…

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। मां दुर्गा की प्रतिमा आपने मिट्टी, लकड़ी और कई तरह की सजावटी चीजों से बनी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी पेंसिल, रबड़ और कटर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights