Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के प्रथम सीए – सुमेरमल डागा का 90वां जन्मदिवस समारोहपूर्वक आयोजित

Nature


समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2025 कोलकाता। सोमवार सायंकाल हिन्दुस्तान क्लब के प्रांगण में अनेक विशिष्ट जनों की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर के प्रथम चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमेरमल डागा का 90वां जन्म दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया।

बिग्गा गांव से शुरू हुई यात्रा
श्री डागा का जन्म 14 अप्रैल 1935 को श्रीडूंगरगढ़ तहसील के बिग्गा गांव में हुआ था। इस उम्र में भी उनकी सक्रियता में कोई खास फर्क नहीं आया है। वे आज भी अपनी चार्टर्ड कंपनी में ऑडिट करते और क्लाइंट्स के मामले सुलझाते नजर आते हैं।

ऐतिहासिक हवेली और शिक्षा की शुरुआत
श्रीडूंगरगढ़ के बाजार से सटी उनकी पुश्तैनी हवेली कभी “तहसीलदार वाली हवेली” के नाम से जानी जाती थी। इस हवेली का निर्माण चतुर्भुज डागा ने श्रीडूंगरगढ़ बसते ही करवाया था। सुमेरमल जी के पिताजी अरजुनदास डागा पूर्वी पाकिस्तान में व्यवसाय करते थे। सुमेर जी बिग्गा में पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद इस हवेली में आकर रहने लगे और श्रीडूंगरगढ़ की हाईस्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की।

श्रीडूंगरगढ़ के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट
बारहवीं से लेकर बीकॉम, एलएलबी और फिर सीए की पढ़ाई उन्होंने कोलकाता में की और 1959 में श्रीडूंगरगढ़ के प्रथम चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में उनका सार्वजनिक सम्मान भी किया गया।

संस्थागत योगदान और सामाजिक सक्रियता
सुमेरमल डागा तुलसी सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रहे और लगातार 12 वर्षों तक इस दायित्व का निर्वहन किया। वे गोपाल गोशाला के ट्रस्ट निर्माता भी हैं। आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने उन्हें “कल्याण मित्र” की उपाधि दी। कोलकाता और श्रीडूंगरगढ़ की अनेक संस्थाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

सम्मान और सराहना
समारोह में उनके जीवन और कार्यों पर टीएसएस अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने कहा कि डागा जी जैसे कर्मठ व्यक्तित्व के मार्गदर्शन से संस्थान सेवा कार्यों में सफल हो पाया है। उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी ने उन्हें सच्चा गौभक्त बताया और कहा कि गोशाला को उनकी सूझबूझ से काफी लाभ हुआ है।
इस अवसर पर सुशीला पुगलिया, डॉ. चेतन स्वामी, धर्मचंद धाड़ेवा और बिंदु डागा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे और वयोवृद्ध डागा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Posts

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Delhi Gold Smuggling: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। कस्टम विभाग ने दुबई से आए एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights