Nature Nature

भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा निर्मित कक्षों का हुआलोकार्पण

Nature

समाचार-गढ़, 21 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। सोमवार को प्रातः ग्यारह बजे तहसील के बाहरी दालान में भामाशाह मोहनलाल सिंघी के सौजन्य से निर्मित कमरे, हाॅल तथा प्याऊ का लोकार्पण हुआ।

इस अवसर पर मंच से उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए दानदाता मोहनलाल सिंघी ने कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि के प्रति अथाह प्रेम है और वे छोटे मोटे लोक हित के कार्य कर भूमि के ऋण से उऋण होने का प्रयास करते हैं, उसमें अनेक लोगों की सद्भावनाएं और सहयोग जुड़ा रहता है।

उन्होंने कहा कि वे इस कार्य के लिए वर्तमान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा के आभारी हैं, उन्होंने यह अवसर उपलब्ध करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि भामाशाह मोहनलाल सिंघी एक सद्भावी व्यक्ति हैं। वे अपने यहां से किसी को भी निराश नहीं भेजते। उनका यह निर्माण कार्य बेहद उपयोगी है। सिंघी जी की उदारता से हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने इस कार्य के लिए तहसीलदार राजवीर कड़वासरा की भी प्रशंसा की।

सामाजिक कार्यकर्त्री झिणकारदेवी बोथरा ने कहा कि वे सिंघीजी की जन सेवाओं से बहुत प्रभावित हैं। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने कहा कि उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ कि उन्होंने इन कक्षों की आवश्यकता के सम्बन्ध में सिंघीजी से औपचारिक निवेदन किया और उन्होंने तुरत स्वीकृति दे दी। रिकॉर्ड भंडार तथा पंजीयन कक्ष के रूप में इनकी बड़ी उपयोगिता रहेगी।

माणकचंद पुगलिया ने भी अपने उद्गार प्रस्तुत किए। निर्मित हॉल, कमरें, प्याऊ के लिए प्रेरणा बजरंगलाल सोमानी की रही। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार कपिला स्वामी ने किया। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय मीडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। मंच पर ही भामाशाह मोहनलाल सिंघी का जन्म दिवस भी मनाया गया।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights