Nature Nature

कालूबास स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी जान का खतरा, विधायक सारस्वत ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 28 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 मासूमों की मौत ने प्रदेश को झकझोर दिया, लेकिन श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन अब तक गहरी नींद में है। कस्बे के कालू बास में स्थित राजकीय माहेश्वरी बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन हादसे को न्यौता दे रहा है। छत से चुनाई गिर रही है, दीवारों में दरारें हैं, हर कक्षा में सीलन से हाल बेहाल है और छत की पट्टियों में कभी भी टूटकर गिर जाने वाली दरारें है। हैरानी की बात यह है कि बरसात के दिनों में पूरे कक्षा कक्ष पानी से भर जाते हैं और अब इन कक्षों का फर्श भी धंसने लगा है।

कक्षों में सीलन की शुमार, दीवारें हुई कमजोर
विद्यालय में फिलहाल 47 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से 41 बालिकाएं हैं। बच्चों के अभिभावकों ने डर के चलते स्कूल भेजना तक बंद कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस भवन को 4 मार्च 2025 को ही खतरनाक घोषित कर तोड़ने के आदेश दिए गए थे, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विधायक पहुंचे मौके पर, अधिकारियों को लगाई फटकार
सोमवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्थिति देखकर वे बेहद नाराज हुए। उन्होंने मौके से ही सीबीईओ को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल को कॉल कर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। डीईओ ने तत्काल एक प्रतिनिधि को मौके पर भेजा।

सीलन की दमघोटू बू और कमजोर छत, दीवार और धँसता फर्श
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीपा शर्मा ने बताया कि कई बार जर्जर भवन की शिकायत विभाग को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यहां बच्चे और अध्यापक दोनों डर के साए में दिन गुजार रहे हैं।

अब विधायक ने दिए सख्त निर्देश
विधायक सारस्वत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस भवन को तुरंत गिराया जाए और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत भी दिए।

दीवारें ऐसी की कभी भी गिर जाए
अब सवाल यह है — क्या झालावाड़ जैसी कोई और घटना होने का इंतजार है, या श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन जागेगा समय रहते?

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights