Nature Nature

बच्चों ने सीखा अधिकारों और कर्तव्यों का महत्व। न्याय के द्वार सब के लिये खुले हैं- अध्यक्ष प्रजापत

Nature

समाचार गढ़, 26 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय राजकीय रूपादेवी स्कूल में आज संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन संयुक्त रूप से रूपादेवी स्कूल व विधिक सेवा समिति द्वारा किया गया। जिसमें स्कूल के स्टाफ सहित सैंकड़ो बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान उमाशंकर ने की व मुख्य अतिथि के रूप में बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत रहे। बार के मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम में संविधान दिवस के मौके पर अधिवक्ता किशन स्वामी ने संविधान की प्रस्तावना मुख्य अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। साला के प्रिंसिपल उमाशंकर ने बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संविधान के ज्ञान के बारे में भी जागरूक करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बच्चों को संविधान दिवस के मौके पर अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ज्ञान होना आवश्यक है। पीड़ित पक्षकार के अधिकारों और कर्तव्यों का भी ज्ञान आवश्यक है। न्यायालय में न्याय के द्वार सब के लिये खुले हैं। मीडिया प्रभारी सेंट्रल नोटेरी पुखराज तेजी ने अपने उदबोधन में कहा कि न्याय के लिये महिलाओं बुजुर्गों और गरीब पीडितों के लिए न्यायालय में तालुका समिति बनी है जिसमें नि:शुल्क न्याय की व्यवस्था है। न्यायालय में आवेदन देकर कोई भी पीड़ित पक्षकार अपने पक्ष में वकिल खड़ा कर सकता है। कार्यक्रम में शाला के अध्यापक गण व तालुका वैदिक समिति के जगदीश एडवोकेट सुखदेव व्यास ने भी अपने विचार प्रकट किये।

  • Related Posts

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights