Nature Nature

डंपिंग यार्ड बना ‘मौत का मैदान’—सैकड़ों गौवंश पॉलिथिन व मेडिकल वेस्ट खाकर मरने को मजबूर

डंपिंग यार्ड बना ‘मौत का मैदान’—सैकड़ों गौवंश पॉलिथिन व मेडिकल वेस्ट खाकर मरने को मजबूर

आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति ने नगर पालिका को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरढ़। | 5 जनवरी 2026 कालू रोड स्थित नगर पालिका के कचरा डंपिंग यार्ड में फैली अव्यवस्थाओं के कारण सैकड़ों गौवंश असमय मौत के मुंह में समा रहे हैं। पॉलिथिन, मेडिकल वेस्ट और इंजेक्शन की सुइयां खाने से गौवंश गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं, वहीं कई की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

इस गंभीर मुद्दे को लेकर आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति (फेसबुक सेवा ग्रुप) ने अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यार्ड में न तारबंदी, न गेट—गौवंश खुले में मौत से जूझ रहे

समिति ने बताया कि डंपिंग यार्ड में न तो प्रवेश द्वार है और न ही तारबंदी की व्यवस्था, जिसके चलते गौवंश बेखौफ यार्ड में प्रवेश कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि यार्ड के भीतर 30 से 35 गौवंश के शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े हैं, जबकि शिकारी कुत्ते जीवित व बीमार गौवंश को नोच रहे हैं।

मेडिकल वेस्ट भी खुलेआम फेंका जा रहा

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट भी डंपिंग यार्ड में डाला जा रहा है, जो न सिर्फ गौवंश बल्कि पर्यावरण और आमजन के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।

समिति की प्रमुख मांगें

  • डंपिंग यार्ड की तत्काल तारबंदी
  • गार्ड की स्थायी नियुक्ति
  • पालिका स्तर पर कमेटी गठन कर मौके का निरीक्षण
  • यार्ड में मौजूद सभी गौवंशों को गौशालाओं में शिफ्ट करना
  • ऑटो टिपर चालकों को मेडिकल वेस्ट न डालने के लिखित निर्देश

3 दिन में कार्रवाई नहीं तो कानूनी कदम

समिति अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने स्पष्ट किया कि यदि 3 दिवस के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन उच्च अधिकारियों, न्यायालय, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) सहित अन्य पर्यावरणीय संस्थाओं में मामला दर्ज कराया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। Surgical Strike Explained: 29 सितंबर 2016… यह तारीख भारतीय सैन्य इतिहास की उन तारीखों में शामिल हो गई, जब भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार…

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में कई महीनों से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अब नियंत्रण रेखा (LoC) को लेकर भी मांग तेज हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    Surgical Strike Explained: 2016 की वो रात जब LoC पार पहुंचे भारतीय कमांडो, जानिए कैसे हुआ था पूरा ऑपरेशन

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    PoK Protest: LoC हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते खोलने की मांग, मंधोल में जुटे 25 हजार लोग; पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ा विरोध

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights